Broom Vastu tips: घर में झाड़ू रखने के लिए ये है सबसे शुभ दिशा, बढ़ता रहेगा आपका पैसा

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को सही स्थान और स्थिति में रखना बहुत ज़रूरी है। अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए तो यह घर में नुकसान पहुंचा सकता है और घर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Broom Vastu tips: घर में झाड़ू रखने के लिए ये है सबसे शुभ दिशा, बढ़ता रहेगा आपका पैसा

PC: zeenews

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को सही स्थान और स्थिति में रखना बहुत ज़रूरी है। अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए तो यह घर में नुकसान पहुंचा सकता है और घर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

जब झाड़ू को सही दिशा में रखा जाता है तो यह घर में समृद्धि और खुशहाली लाता है। यह धन और समृद्धि का प्रवाह सुनिश्चित करता है और देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर हमेशा समृद्धि से भरा रहता है।

झाड़ू रखने की सबसे अच्छी दिशा घर के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र के बीच होती है। माना जाता है कि इस स्थान पर झाड़ू रखने से धन और आर्थिक वृद्धि होती है।

इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा लिटाकर या आड़ा  रखना चाहिए।

इसके अलावा, झाड़ू को किचन, बेडरूम या घर के मुख्य द्वार के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दरिद्रता, बीमारी और दुख आ सकते हैं। झाड़ू को हमेशा इस तरह से रखें कि यह आगंतुकों की नज़रों से दूर रहे।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें