ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अब Donald Trump पर कस दिया ये तंज, कहा- अगर हम नहीं होते तो…

इंटरनेट डेस्क। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है। दोनों के हल्की-फुल्की चुटकुलों और दोस्ताना माहौल ने सबका ध्यान खींचा।

खबरों के अनुसार, स्टेट डिनर ने चार्ल्स ने कहा कि आपने हाल ही में कहा था कि अगर अमेरिका नहीं होता तो यूरोपीय देश जर्मन बोल रहे होते। तो मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि अगर हम (ब्रिटिश) नहीं होते तो आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते। चार्ल्स की ये बात सुनकर उपस्थित लोग हंस पड़े।

किंग चार्ल्स उत्तरी अमेरिका में ब्रिटिश और फ्रेंच औपनिवेशिक इतिहास की ओर इशारा कर रहे थे। आपको बता दें कि करीब 250 साल पहले ब्रिटेन और फ्रांस दोनों अमेरिका पर अपना कब्जा करना चाहते थे। इस संबंध में ब्रिटेन और फ्रांस के बीच लड़ाई भी हुई थी। इसमें ब्रिटेन को जीत मिली थी। किंग चार्ल्स का इशारा इसी तरफ था। इससे पहले ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर दूसरे विश्व युद्ध में अमेरिका की मदद न होने पर जर्मन बोलने की बात कही थी।

PC: aajtak