Breakfast Recipe: चॉकलेट सैंडविच जो आपके बच्चों को जरूर आएगी पसंद

आपकों चॉकलेट सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट लेनी है और उसके टुकड़े कर लेने है

Breakfast Recipe: चॉकलेट सैंडविच जो आपके बच्चों को जरूर आएगी पसंद

इंटरनेट डेस्क। चॉकलेट का नाम आते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे में आपकों भी अगर चॉकलेट पसंद है तो आज आपकों हम बताने जा रहे है चॉकलेट सैंडविच बनाने की रेसीपी, जो आपकों और आपके बच्चों को जरूर पसंद आएगी। तो एक बार जरूर ट्राई करें।

सामग्री
चॉकलेट - 150 ग्राम
ब्रेड स्लाइस - 4
बटर - 2 टी स्पून
काजू कटे - 2 टेबलस्पून
बादाम कटे - 2 टेबलस्पून
किशमिश - 2 टेबलस्पून
पिस्ता कटे - 2 टेबलस्पून
मोजरेला चीज़ -2 स्लाइस

विधि

आपकों चॉकलेट सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट लेनी है और उसके टुकड़े कर लेने है। अब आपकों ब्रेड स्लाइस लेने है और उन पर चॉकलेट के जो टुकड़े किए है उन्हें फैला देना है। सके बाद इस पर बारीक कटे काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश डाल दे और सही से फैला दे। अब इसके ऊपर चीज की स्लाइस रख दें और एक और ब्रेड स्लाइस से इसके कवर कर दे। इसके बाद ब्रेड के बटर लगाएं और सैंडविच को अच्छे से सेक ले। आपकी चॉकलेट सैंडविच तैयार है बच्चों को खिलाए।