Box Office: अब कमाई के इस क्लब में शामिल हो गई है फिल्म सिंघम अगेन

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन भी 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में 206 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

PC: amarujala 

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम फे्रंचाइजी की तीसरी फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर,टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ आदि कलाकारों का शानदार अभिनय देखने को मिला है। सिंघम अगेन का अभी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। खबरों के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।

PC: navbharattimes 

आठवें दिन फिल्म ने आठ करोड़ ,नौवे दिन 12.25 करोड़ और दसवें दिन 13.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस प्रकार फिल्म ने भारतीय बाजार में 206 करोड़ की कमाई कर ली है। अब देखने की बात होगी कि ये फिल्म कितनी कमाई करती है।  

PC: in.bookmyshow
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें