Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने अपने नाम दर्ज करवा लिया है ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ की शानदार कमाई की है। इस फिल्म में विक्की कौशल महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज और रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में नजर आई है। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी।

इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा पहले दिन साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना का इस फिल्म में शानदार अभिनय देखने मिला है। इन तीनों ही कलाकारों ने शानदार अभिनय से देश दर्शकों का दिल जीता है। विक्की कौशल अभी तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय दिखा चुके हैं।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें