Box Office Collection: जल्द ही कमाई के इस आंकड़े को छू लेगी फिल्म रेड 2!

इंटरनेट डेस्क। अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म रेड 2 का अभी डंका बज रहा है। फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 2018 में बनी रेड की सीक्वल रेड 2 को 1 मई को सिनेमाघरो में रिलीज किया गया था। इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का जलवा देखने को मिला।

इसने केवल दस दिन में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया। फिल्म की कमाई अब दो सौ करोड़ के करीब पहुंच गई है। 15 दिनों में दुनियाभर का कलेक्शन 192.42 करोड़ का बिजनेस किया। इसने ओवरसीज मार्केट में 23.48 करोड़ रुपए और इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 168 करोड़ रुपए के करीब बिजनेस किया।

खबरों के अनुसार, फिल्म ने 16वें दिन करीब 3 करोड़ रुपए का अनुमानित करोबार कर लिया है। इस प्रकार से ओवरसीज और ग्रॉस कलेक्शन मिलाकर 200 करोड़ क्लब रुपए के पास पहुच गया है। जल्द ही ये फिल्म दो सौ करोड़ आंकड़ा पार सकती है।

PC:  aajtak.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें