Box Office Collection: तीन दिनों में ही इतने करोड़ का बिजनेस कर चुकी है फिल्म भूल चूक माफ

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता  राजकुमार राव और  अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों अपनी फिल्म भूल चूक माफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Box Office Collection: तीन दिनों में ही इतने करोड़ का बिजनेस कर चुकी है फिल्म भूल चूक माफ

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता  राजकुमार राव और  अभिनेत्री वामिका गब्बी इन दिनों अपनी फिल्म भूल चूक माफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 23 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी इस फैमिली ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने खूब पंसद किया है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है।

भूल चूक माफ ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं फिल्म ने  रविवार को तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। राजकुमार राव और  वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ इस प्रकार से तीन दिनों में 27.75 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है।

आगामी समय में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और भी शानदार प्रदर्शन कर सकती है। फिल्म में राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म का सुनील शेट्टी की केसरी वीर  और अजय देवगन की रेड 2 ये टक्कर है।  
 

PC: hindi.news18