Box Office Collection: फिल्म बड़े मियां छोटे मियां अब तक कर चुकी है इतनी कमाई

इंटरनेट डेस्क। एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का अभी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाडऩे के बाद सोमवार को भी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने में सफल रही है। फिल्म ने सोमवार को दो करोड़ 50 लाख रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल किया है।

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की अब देश के बॉक्स ऑफिस पर कुल 43.3 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म आगामी दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर सकती है।

दूसरी ओर अजय देवगन की मैदान ने सोमवार को केवल एक करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का अब कुल कलेक्शन 23.5 करोड़ रुपए जा चुका है।
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म कू्र बॉक्स 69.83 करोड़ रुपए की अब तक कमाई कर चुकी है। 

PC:   jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें