Box Office Collection: 600 करोड़ के पास पहुंचा स्त्री 2 का कलेक्शन, भारत में कर चुकी है इतनी कमाई 

इंटरनेट डेस्क। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जलवा बरकरार है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में चार सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

स्त्री 2 ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे पर भी जमकर कमाई की है। 15 अगस्त 2024 को अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम स्टारर वेदा के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिजीज के दूसरे सोमवार को 20.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये फिल्म 12 दिनों में कुल 422 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

वैश्विक स्तर पर इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा छह सौ करोड़ के करीब पहुंच चुका है। इस फिल्म ने वल्र्डवाइड 12 दिनों में 589 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

आपको बता दें कि फिल्म स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है। फिल्म स्त्री 2 में दर्शकों को श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों का शानदार अभिनय देखने को मिला है। 

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें