Box Office Collection: अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है फिल्म भूल भुलैया 3

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का अभी भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बाजार में 204 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये फिल्म भूल भुलैया फे्रंचाइजी की तीसरी फिल्म है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला है।

खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह में भारत में 158.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। भूल भुलैया 3 आठवें दिन 9.25करोड़ , नौवे दिन 15.5 करोड़ ,दसवें दिन 16 करोड़ , 11वें दिन 05 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई करने में सफल रही है। भारतीय बाजार में कार्तिन आर्यन की इस फिल्म की कुल कमाई  204 करोड़ रुपए हो गई है। 

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें