Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने पहले सप्ताह में किया इतना बिजनेस

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का अभी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार 158 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये फिल्म भूल भुलैया फे्रंचाइजी की तीसरी फिल्म है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला है। 

फिल्म भूल भुलैया 3 दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही है। इसमें दर्शकों को कॉमेडी के साथ हॉरर का तडक़ा भी देखने को मिल रहा है। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने पहले दिन 35.5 करोड़ ,दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ ,पांचवे 14 करोड़, छठे दिन 10.75 करोड़ और सातवें दिन 9.31 करोड़ रुपए का अनुमानित बिजनेस किया है। 

PC: businesstoday 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें