इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड में ही 53 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा वाली ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिलने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। जॉली एलएलबी 3 ने भारतीय बाजार में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
फिल्म ने दूसरे दिन इसने 20 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन फिल्म 21 करोड़ रुपए का कारोबार करने में सफल रही है। इस प्रकार से फिल्म जॉली एलएलबी 3 तीन दिनों में 53.5 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही है। जल्द ही फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें