Box Office Collection:13 दिनों में फिल्म भूल चूक माफ ने कर लिया है इतने करोड़ रुपए का बिजनेस

इंटरनेट डेस्क।बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की टाइम लूप बेस्ड फिल्म भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है।

Box Office Collection:13 दिनों में फिल्म भूल चूक माफ ने कर लिया है इतने करोड़ रुपए का बिजनेस

इंटरनेट डेस्क।बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की टाइम लूप बेस्ड फिल्म भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 13 दिनों में अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हासिल कर लिया है।

खबरों के अनुसार, भूल चूक माफ ने 13वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इस प्रकार से राजुकमार राव की इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 65.10 करोड़ रुपए हो चुका है।

भूल चूक माफ ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन 9.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म ने तीसरे दिन 11.5, चौथे दिन 4.5, पांचवें दिन 4.75, छठे दिन 3.5,सातवें दिन 3.35, आठवें दिन 3.25,  नौवें दिन 5.25 करोड़, दसवें दिन 6.35, 11वें दिन 2.2, 12वें दिन 2.2 और 13वें दिन 1.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। 

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें