Box Office Collection: धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर की 236 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई, दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह स्‍टारर फिल्‍म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसके बारे  में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।

Box Office Collection:  धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर की 236 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई, दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह स्‍टारर फिल्‍म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसके बारे  में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्‍म 'धुरंधर 2' गुरुवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

प्रीमियर डे पर देश में 43 करोड़ का नेट कलेक्‍शन करने वाली इस फिल्‍म ने पहले ही दिन देश में 100 करोड़ रुपए का नेट कलेक्‍शन किया है। वहीं वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कमाई भी 236 करोड़ के पार हो चुकी है। सिनेमाघरों में सभी 21,728 शोज में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली है। 

पहले दिन की कमाई से लग रहा है ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए इतिहास रचने वाली है। 'धुरंधर 2' इसके साथ ही ओपनिंग डे पर देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्‍म बन गई है। वह रिलीज के पहले दिन सबसे अधिक  कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्‍म भी बन गई है।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें