इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' का अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने नौ दिनों में बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है। वहीं देश में धुरंधर 2 ने 9 दिनों में 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन प्रापत कर लिया है।
भारत में इस नेट कलेक्शन 700 करोड़ रुपए के पास हो चुका है। खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने शुक्रवार को देश में 41.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म का नेट कलेक्शन घरेलू बाजार में 715.72 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रुपए हो चुका है।
वहीं फिल्म धुरंधर 2 कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,128.99 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड क्लब में जगह बना ली है। ये हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।
PC: jansatta