Bollywood: कौन है अक्षय कुमार की फेवरेट हीरोइन? हो गया है खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ने तीन दिनों में ही पचास करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है।

Bollywood: कौन है अक्षय कुमार की फेवरेट हीरोइन? हो गया है खुलासा

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ने तीन दिनों में ही पचास करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कर लिया है। इसी बीच अक्षय कुमार ने आप की अदालत में फेवरेट हीरोइन के नाम का खुलासा किया है।

अक्षय कुमार को फिल्मों में करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, रवीना टंडन जैसी एक्ट्रेसेस के साथ काफी पसंद किया गया। हाल ही में आप की अदालत में जब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार से पूछा गया कि उनकी फेवरेट हीरोइन कौन है। इस पर उन्होंने उन्होंने बिना सोचे एक्ट्रेस बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ का नाम लिया।

उन्होंने कहा कि कैटरीना कैफ फेवरेट है। अक्षय कुमार कैटरीना कैफ ने साथ में 8 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। दोनों ने बॉलीवुड को सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों ने हमको दीवाना कर गए, नमस्त लंदन, वेलकम, सिंह इज किंग, ब्लू, दे दना दन, तीस मार खान और सूर्यवंशी में एक साथ अभिनय किया है।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें