इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान के अभिनय का जलवा अब बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स’ में देखने को मिलेगा। इस फिल्म की नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की डेट भी सभी के सामने आ गई है। इसे 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इसका निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने किया है।
फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ लिखा कि जितना बड़ा जोखिम, उतनी ही मीठी चोरी।
आ रहा है अविश्वसनीय- ज्वेल थीफ, 25 अप्रैल को देखें सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता जैसे कलाकार का अभिनय देखने को मिलेगा। फरवरी में रिलीज किए गए टीजर ने फिल्म के कथानक की झलक देखने को मिल चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें