इंटरनेट डेस्क। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धडक़ 2 की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। ये फिल्म एक अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की ओर से साल 2018 में रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘धडक़’ बनाई थी।
इसमें ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला था। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट धडक़ 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी का अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा।
निर्माता करण जौहर की ओर से फिल्म धडक़ 2 की रिलीज डेट की घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि धडक़ 2 एक अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट अनाउंस करते हुए करण जौहर ने फिल्म के दो पोस्टर भी शेयर किए हैं। इसमें सिद्धांत और तृप्ति नजर आ रहे हैं। एक पोस्टर में फिल्म के हीरो और दूसरे पोस्टर में हीरोइन का चेहरा नजर आ रहा है। दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है।
PC: hindi.news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें