इंटरनेट डेस्क। अमीषा पटेल भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने ज्यादा उम्र होने के बावजूद शादी नहीं है। 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल आज भी वह कुंवारी हैं। 50 साल की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपनी शादी को लेकर हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है।
इसमें उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने शादी से दूरी बनाई हुई है। खबरों के अनुसार, एक पॉडकास्ट में अमीषा पटेल ने कहा कि हमेशा से ही उनकी पहली प्रायोरिटी कॅरियर रहा है। इसमें उन्होंने बताया कि शादी के लिए मुझे बहुत सारे प्रपोजल मिले और अब भी मिलते रहते हैं, लेकिन जिन लोगों से मेरी मुलाकात हुई, वे चाहते थे कि मैं शादी के बाद घर पर रहूं और काम न करूं।
ये बात उन्हें पसंद नहीं थी। उन्होंने इस साक्षात्कार में खुलासा किया कि वह अपनी एडल्ट लाइफ केवल किसी की पत्नी बनकर नहीं बिताना चाहती थी। अमीषा पटेल की गितनी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।
PC: zoomtventertainment
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें