इंटरनेट डेस्क। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी न्यूकमर एक्टर अहान पांडे और अनीता पड्डा की इस फिल्म सैयारा बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर सफलता के परचम लहरा रही इस फिल्म ने बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म ने पहली पोजिशन हासिल कर ली है।
खबरों के अनुसार, इस फिल्म ने आईएमडीबी रेटिंग के मामले में शाहरुख खान की कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। अहान पांडे और अनीता पड्डा की फिल्म सैयारा को आईएमडीबी लिस्ट में पहली पोजिशन मिली है। इस फिल्म को 8.1 की रेटिंग मिली है।
इसके साथ ही फिल्म ने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को पीछे छोड़ दिया है, जिसे इस रेटिंग 8.0 मिली थी। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी वाली फिल्म माय नेम इज खान की रेटिंग 7.9 है। वहीं कल हो ना हो की रेटिंग भी 7.9 है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें