Bollywood: फिल्म बड़े मियां छोटे मियां तोड़ेगी पठान और एनिमल की कमाई के रिकॉर्ड! प्रोड्यूसर ने किया ये दावा

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म इसी महीने की दस तारीख को रिलीज होने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारण को विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर ने एक बड़ा दावा किया है। इसको अली अब्बास जफर, जैकी भगनानी और वाशु भगनानी द्वारा प्रोड्यूसर किया जा रहा है। जैकी भगनानी ने इस फिल्म का लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वाशु भगनानी ने फिल्म की कमाई को लेकर बड़ा दावा किया है। वह कहते हैं कि छोटे मियां चिंता मत कर, 1100 करोड़ कंफर्म है वल्र्डवाइड 100 प्रतिशत।

अगर उनकी ये फिल्म ऐसा करने में सफल हो जाता है तो गत वर्ष रिलीज हुई पठान और एनिमल की कमाई का रिकॉर्ड टूट जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने दुनियाभर में 1050 करोड़ की कमाई की थी। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 915 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही थी। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें