इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। उनका फिल्म सिकंदर में दर्शकों का शानदार अभिनय देखने को मिला है। इस फिल्म के बाद बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता एक नए लुक में नजर आया है।
सोशल मीडिया पर अब सलमान खान की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद लग रहा है कि सलमान खान ने अपनी बॉडी पर खूब मेहनत की है। ये फोटो उनके रेस 3 को-स्टार साजन की ओर से शेयर की गई है। इसमें सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।
ये सलमान खान का नया लुक है। इस लुक को देखकर अब ऐसा लग रहा है बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान किसी फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इस लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने तो लिख दिया कि सलमान अपनी उम्र से 20 साल छोटे लग रहे हैं।
PC: instagram
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें