Bollywood: लाइटमैन के साथ जमीन पर बैठकर ऐसा करती थी स्मिता पाटिल,  अमिताभ बच्चन को नहीं लगता था अच्छा 

इंटरनेट डेस्क। स्मिता पाटिल ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। वह खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ ही बेहतरीन इंसान भी थीं। इसी कारण तो उन्होंने कभी स्टार की तरह ट्रीट नहीं किया था। इसी संबंध में इस अभिनेत्री को लेकर बेटे प्रतीक ने बड़ा खुलासा किया है।

खबरों के अनुसार, वरिंदर चावला के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए प्रतीक ने खुलासा किया कि किस प्रकार उनकी मां स्मिता घर से खाना बनाकर ले जाती थीं और जमीन पर बैठकर खाना खाती थी। उन्होंने बताया कि वह लाइटमैन के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाती थी। उनके साथ अपना खाना भी शेयर करती थीं। 

प्रतीक ने अपनी मां को लेकर खुलासा किया कि एक दिन अमिताभ बच्चन ने उन्हें साइड में बुलाकर बोला था कि देखो तुम सब खराब कर रही हो ऐसा करके और इससे हमारी इमेज खराब हो रही है। 

आपको बात दें कि स्मिता पाटिल ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। दोनों एक साथ फिल्म शक्ति, नमक हलाल और पेट, प्यार और पाप फिल्मों में काम किया है। 

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें