Bollywood: राजकुमार राव ने पत्नी के कारण अपने ही कुक के साथ कर दिया था ऐसा 

इंटरनेट डेस्क। अभिनेता राजकुमार राव ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। राजकुमार राव अभी तक बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। 

अब उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक कॉमेडी शो के दौरान राजकुमार राव ने खुलासा किया कि उन्होंने पत्नी पत्रलेखा के कारण कुक को निकाल दिया था। खबरों के अनुसार, अभिनेता राजकुमार राव ने बताया कि उनके घर का कुक बहुत अच्छा मेक्सिकन फूड बनाता था लेकिन उसने उनकी पत्नी का सम्मान नहीं किया। इस कारण से उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था।

खबरों के अनुसार, कॉमेडियन रौनक राजानी के शो पर राजकुमार राव ने ये बात कही थी। इस दौरान रौनक ने कहा था कि उनका कुक पत्नी को कुछ नहीं समझता है। वह उसे निकालने की हिम्मत नहीं कर पा रहे। इस पर राजकुमार राव ने तुरंत बोल दिया कि  उनके कुक ने ऐसा किया था, लेकिन उन्होंने उसे तुरंत हटा दिया। आपको बात दें कि राजकुमार राव की गिनती आज बॉलीवुड के स्टार अभिनेताओं में होती है।

'PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें