इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में बहुत ही कम समय में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनका पुष्पा 2 में भी शानदार अभिनय देखने को मिला है। अब इस अभिनेत्री को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है रश्मिका मंदाना अब फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ काम करती नजर आ सकती है।
साल 2012 में सैफ अली खान और दिनेश विजान ने सुपरहिट फिल्म कॉकटेल बनाई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी का शानदार अभिनय देखने को मिला था।
खबरों की मानें तो दिनेश विजान जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 बनाने वाले हैं। इस फिल्म में पूरी नई स्टारकास्ट नजर आएगी। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन इस फिल्म के लिए फाइनल हैं। वहीं अब तीसरी लीड अभिनेत्री के लिए रश्मिका मंदाना का नाम चर्चा में है।
PC: agniban
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें