इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई हैै। ये अभिनेत्री एक फिल्म में शाह बानो का किरदार निभाती नजर आएंगी। आपको बता दें कि इस साल 1985 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम को 40 वर्ष पूरे हो रहे हैं ।
इसे देश के सबसे चर्चित और विवादित फैसलों में से माना जाता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश निवासी शाह बानो बेगम को 1978 में उनके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद शाह बानो ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाकार अपने पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार जीता। इस पर साल 1985 में सुप्रीम कोर्ट नेफैसला सुनाया।
खबरों की मानें तो शाह बानो केस और इसी जैसे अन्य मामलों से प्रेरित एक दमदार फीचर फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा कर रहे हैं। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य कलाकार हैं। यामी गौतम अभी तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।
PC: filmcompanion
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें