Bollywood: अब इस फिल्म में काम करेंगे सैफ अली खान! यूरोप में होगी शूटिंग

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सैफ अली खान का एक बार फिर से किसी फिल्म में अभिनय का जलवा देखने को मिलेगा। अब ये दिग्गज अभिनेता फिल्म ज्वेल थीफ में काम करता नजर आ सकता है। 

सिद्धार्थ आनंद के बैनर मलिक्स प्रोडक्शन के तहत बनाई जाने वाली फिल्म ज्वेल थीफ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इसमें बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की मुख्य भूमिका होगी। फिल्म ज्वेल थीफ का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल करेंगे।

रॉबी ग्रेवाल अपनी इस फिल्म की शूटिंग यूरोप के कुछ शहरों में करने की योजना बना रहे हैं। रॉबी ग्रेवाल का प्लान यूरोप में इस फिल्म के कुछ एक्शन सीन और गाने शूट करने का है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा। जानेमाने अभिनेता सैफ अली खान ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गितनी आज बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है।

PC: indiatvnews

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें