Bollywood: अब हॉरर फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे अक्षय कुमार

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर से अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाएंगे। खबरों की अनुसार प्रियदर्शन अब अक्षय कुमार को लेकर एक हॉरर फिल्म ला रहे हैं, जिसकी शूटिंग दोनों जल्द शुरू करने वाले हैं।

प्रियदर्शन ने इस संबंध मेें अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंन बताया कि अब जब मैंने राम मंदिर के इतिहास पर अपनी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज पूरी कर ली है, तो मेरी सबसे महत्वपूर्ण फिल्म जिस पर मैं काम शुरू कर रहा हूं वो अक्षय कुमार के साथ है। इस फिल्म को एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

प्रियदर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ बनने वाली आगामी फिल्म भारत के सबसे पुराने अंधविश्वास काले जादू पर आधारित एक फैंटेसी फिल्म होगी। आपको बता दें कि निर्देशक प्रियदर्शन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार के साथ हेराफेरी, गरम मसाला , भागमभाग और भूल भुलैया जैसी हिट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। 

PC: caknowledge

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें