इंटरनेट डेस्क। कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने अब दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार अभिनेता कमल हासन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मैं हूं ना के लिए कमल हासन पहली पसंद थे।
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान हाल ही में अपने कुकिंग व्लॉग के लिए श्रुति हासन के मुंबई स्थित घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने इस संबंध में बात की थी। फराह ने इस दौरान बताया कि उन्होंने कमल हासन को अपनी एक फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट एक बड़ा रोल ऑफर किया था, लेकिन कमल हासन ने उसे अपने अनोखे अंदाज में ठुकरा दिया।
उन्होंने इस दौरान कमल हासन की बेटी श्रुति से बोला कि कमल सर मेरी फिल्म मैं हूं ना के लिए पहली पसंद थे, लेकिन बाद में वो रोल सुनील शेट्टी को दिया गया। इस फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में सुष्मिता सेन, जायद खान, अमृता राव और सुनील शेट्टी ने भी शानदार अभिनय किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें