Bollywood: दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की भी बनेगी बायोपिक! 

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने भी शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी बादशाहत साबित की है। अब इस अभिनेता की भी बायोपिक आपको देखने को मिल सकती है।

Bollywood: दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की भी बनेगी बायोपिक! 

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने भी शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी बादशाहत साबित की है। अब इस अभिनेता की भी बायोपिक आपको देखने को मिल सकती है। इसे बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला बना सकते हैं।

खबरों के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला, दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बायोपिक बना सकते हैं। वह रजनीकांत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला का मानना है कि रजनीकांत के एक बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने के सफर के बारे में दुनिया को बताना चाहिए।

खबरों की मानेें तो इस बायोपिक को बनाने के अधिकार खरीदने के लिए साजिद नाडियाडवाला ने रजनीकांत के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। वह अभी कहानी की प्रामाणिकता के लिए रजनीकांत और उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क साध रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी बायोपिक की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। 

PC: mpcg.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें