इंटरनेट डेस्क। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव का अभिनय देखने को मिलेगा।
हाल ही में 'भूत बंगला' के सेट पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी किसी ने उम्मीद ही नहीं की होगी। सेट एक मिनी क्रिकेट ग्राउंड में बदल गया, जहां अक्षय कुमार, शिखर धवन के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।
इस दौरान क्रू मेंबर्स ऐसे चीयर करने लगे जैसे कोई स्टेडियम मैच चल रहा हो। इस दौरान अक्षय ने पूरे क्रू को एक ओपन चैलेंज दे दिया और जीतने वाली टीम के लिए नकद इनाम का ऐलान भी कर दिया। इससे सेट पर एक अलग ही रोमांच पैदा हो गया। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें