Bollywood: अहान पांडे इस फिल्म से करने जा रहे हैं डेब्यू, कल होगा टीजर रिलीज

इंटरनेट डेस्क। यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की आगामी फिल्म सैयारा के टीजर की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। इस फिल्म का टीजर कल रिलीज किया जाएगा।  ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 18 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood: अहान पांडे इस फिल्म से करने जा रहे हैं डेब्यू, कल होगा टीजर रिलीज

इंटरनेट डेस्क। यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) की आगामी फिल्म सैयारा के टीजर की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। इस फिल्म का टीजर कल रिलीज किया जाएगा।  ये बहुप्रतीक्षित फिल्म 18 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यशराज फिल्म्स की एक नई प्रेम कहानी सैयारा का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।

सैयारा से अहान पांडे के साथ ही अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिन्होंने हाल ही में चर्चित सीरीज बिग गल्र्स डोंट क्राई में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच  पहचान बनाई है।

फिल्म में दर्शकों को अहान पांडे और अनीत पड्डा का शानदार अभिनय देखने को मिलेगा। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि अहान पांडे बॉलीवुड के स्टार अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे हैं। चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे एक बिजनेसमैन हैं। अहान की मां का नाम डीन पांडे हैं। 

PC:  abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें