इंटरनेट डेस्क। मुमताज की अपने जमाने की स्टार अभिनेत्रियों में गिनती होती है। उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। फिल्मों में उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा बॉलीवुड के स्टार अभिनेता राजेश खन्ना और देव आंदन के साथ जमती थी। आपको जानकर हैरान होगी कि मुमताज पर बॉलीवुड में काम करने पर बैन लगा था।
इस बात का खुलासा जूनियर महमूद ने किया था। खबरों के अनुसार, जूनियर महमूद ने खुलासा किया था कि एक समय मुमताज पर बॉलीवुड में काम करने पर बैन लगा था। उन्होंने बताया कि सभी कलाकारों के लिए उस समय एक नियम था कि वह एक साल में छह फिल्म से ज्यादा काम नहीं करेंगे। इस नियम की पालना सेना द्वारा की जाती थी।
इस दौरान मुमताज ने सातवीं फिल्म हरे रामा, हरे कृष्णा देव आनंद के साथ साइन कर ली थी। इसी कारण से सेना ने मुमताज पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि फिल्म के मुख्य अभिनेता देव आनंद के प्रयास पर उन्हें शूटिंग के लिए बुला ही लिया गया था।
PC: indiatvnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें