Bollywood: जयपुर आए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मोनाली ठाकुर भी एयरपोर्ट पर आईं नजर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज गुलाबी नगर जयपुर आए हैं। खबरों के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जयपुर आए हैं।

Bollywood: जयपुर आए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मोनाली ठाकुर भी एयरपोर्ट पर आईं नजर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज गुलाबी नगर जयपुर आए हैं। खबरों के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जयपुर आए हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर इस अभिनेता को देखते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जयपुर एयरपोर्ट से बाहर आते समय वह ब्लैक मास्क में नजर आए।

हालांकि प्रशंसकों की रिक्वेस्ट पर उन्होंने मास्क हटाया और फोटो भी क्लिक करवाई। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैं जयपुर आकर बहुत खुश हूं। मैं अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उत्साहित हूं। दूसरी ओर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर को भी आज जयपुर में देखा गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट मोनाली का फैंस ने स्वागत किया। मशहूर सिंगर मोनाली ने 'मोह मोह के धागे', 'सवार लूं', 'जरा-जरा टच मी' और 'लव मी थोड़ा और' जैसे कई लोकप्रिय गीतों से बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती भी सफल सिंगरों में होने लगी है।

PC: bhaskar, thestatesman