Team India को सपोर्ट करने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgan

सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म `भोला` फिल्म के पहले लुक के अनावरण के बाद से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। टीज़र के साथ-साथ ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।

Team India को सपोर्ट करने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे बॉलीवुड एक्टर  Ajay Devgan

सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म `भोला` फिल्म के पहले लुक के अनावरण के बाद से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। टीज़र के साथ-साथ ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। भोला एक 'मैन ऑन अ मिशन' की स्टोरी है, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए हर हद से ऊपर जाएगा।

अजय देवगन अब अपने अपकमिंग एक्शन एडवेंचर को बढ़ावा देने और भारतीय क्रिकेट टीम को अपना समर्थन देने के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने के मिशन पर हैं। मास महाराजा आज दोपहर करीब 3-4 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप के मैच में शामिल हुए है ।

भोला की स्टोरी एक ऐसे शख्स की है जो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए सभी बाधाओं को पार करता है। एक्शन थ्रिलर फिल्म अजय देवगन द्वारा निर्देशित और अजय देवगन एफफिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज फिल्म्स और ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। यह 2019 की तमिल फिल्म कैथी का रूपांतरण है। फिल्म में अजय देवगन के साथ, तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव लीड रोल्स में हैं।

साउथ स्टार अमाला पॉल और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। फिल्म 'भोला' 30 मार्च, 2023 को 'रिलीज होगी ।