महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से इस्तीफा लेगी BJP! ये है कारण

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित उम्मीदवारों की रेस में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हो गए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से इस्तीफा लेगी BJP! ये है कारण

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित उम्मीदवारों की रेस में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हो गए हैं। वहीं इस रेस में अब एक केंद्रीय मंत्री की भी एंट्री हो गई है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

खबरों के अनुसार, बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए फडणवीस के साथ ही केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के नाम पर विचार कर सकती है। सूत्रों के हवाले से इस प्रकार की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संकेत दे दिए गए हैं कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सीएम पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।

संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए फडणवीस के नाम पर विचार किया जा सकता है। युवा होने के साथ ही उनके पास आरएसएस का समर्थन है। वहीं उन्हें भाजपा नेतृत्व का विश्वास भी हासिल है। हालांकि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ले सकती है  फैसला
केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला  को भी संघ का समर्थन हासिल है। पुरुषोत्तम रूपाला को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी करीबी माना जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं के नामों की भी चर्चा है। इस चुनाव को लेकर भाजपा ने  स्थिति स्पष्ट नहीं की है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा इस पर फैसला ले सकती है। 

PC: freepressjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें