इस दिन राजस्थान आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 

इंटरनेट डेस्क।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार राजस्थान आने वाले हैं।

इस दिन राजस्थान आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 

इंटरनेट डेस्क।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार राजस्थान आने वाले हैं। खबरों के अनुसार, नितिन नबीन 27 अप्रैल को पहली बार प्रदेश का दौरा करेंगे।  इस दौरान उनका प्रदेश में बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश की टॉप लीडरशिप से संवाद किए जाने का कार्यक्रम है।

नितिन नबीन सत्ता व संगठन के कामकाज का भी जायजा भी लेंगे। वह प्रदेश के दौरे पर  पहले टोंक जाएंगे। यहां से भारतीय जनता पार्टी के नव निर्मित सात जिला कार्यालयों का उद्घाटन उनके द्वारा किया जाएगा। फिर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

नितिन नबीन विशेष विमान से सुबह 10:55 पर दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से टोंक के लिए रवाना होंगे। इस दौरान  राष्ट्रीय अध्यक्ष् के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ रहेंगे।

PC: bjp.org
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें