मनमोहन सिंह को हराने वाले भाजपा नेता Vijay Malhotra का निधन, सीएम भजनलाल ने प्रकट किया दुख

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज दिल्ली एम्स में सुबह लगभग 6 बजे निधन हुआ है। साल 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली सीट से पूर्व मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराने वाले मल्होत्रा ने आज 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

मनमोहन सिंह को हराने वाले भाजपा नेता Vijay Malhotra का निधन, सीएम भजनलाल ने प्रकट किया दुख

 

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज दिल्ली एम्स में सुबह लगभग 6 बजे निधन हुआ है। साल 1999 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली सीट से पूर्व मनमोहन सिंह को भारी अंतर से हराने वाले मल्होत्रा ने आज 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर राजस्थान के मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया है।

भजनलाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक्स के माध्यम से कहा किह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

विजय कुमार मल्होत्रा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है: बैरवा

उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने भी एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन के लिए समर्पित रहे वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें