राजस्थान को कानून राज से जंगलराज की ओर धकेल रही है भाजपा: Govind Singh Dotasra

इंटरेनट डेस्क। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में अपराधों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गोविंद सिंह डोटासरा ने उदयपुर के सलूम्बर की घटना को लेकर बड़ी बात कही है। कांग्रेस विधायक ने एक खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

राजस्थान को कानून राज से जंगलराज की ओर धकेल रही है भाजपा: Govind Singh Dotasra

इंटरेनट डेस्क। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में अपराधों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गोविंद सिंह डोटासरा ने उदयपुर के सलूम्बर की घटना को लेकर बड़ी बात कही है। कांग्रेस विधायक ने एक खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार से अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। 

गोविंद सिंह डोटासरा ने आज इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंन ट्वीट किया कि उदयपुर के सलूम्बर में शिक्षक शंकर मेघवाल की नृशंस हत्या की जितनी निंदा की जाए कम है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मृतक के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। 

भाजपा राजस्थान को कानून राज से ‘जंगलराज’ की ओर धकेल रही है। रिकॉर्ड अपराध की घटनाएं चिंता का विषय है, इससे शांति प्रिय राजस्थान की छवि खराब हो रही है।

PC: tfipost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें