Vasundhara Raje को भाजपा ने दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी के साथ इस सूची में मिली जगह 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अब भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दो बार प्रदेश की सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे को अब भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।

Vasundhara Raje को भाजपा ने दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी के साथ इस सूची में मिली जगह 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अब भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दो बार प्रदेश की सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे को अब भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। इस सूची में  सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम भी शामिल है। 

भारतीय जनता पार्टी की इस सूची में पहला नाम पीएम नरेंद्र मोदी का है। वहीं  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता हरियाणा में भाजपा का प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

भाजपा के स्थर प्रचारकों में अनुराग ठाकुर, हेमा मालिनी, किरन चौधरी, धर्मवीर सिंह और  नवीन जिंदल का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्तूबर को 90 सीटों के लिए मतदान होगा। 

PC:  indiatvnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें