Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं युवराज सिंह, पास में है ये महंगी कारें

खेल डेस्क। भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 12 दिसंबर 1981 को हुआ था। साल 2007 टी20 और 2011 विश्व कप के जीत के हीरो भारत का ये पूर्व स्टार क्रिकेटर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहा है।

जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको युवराज सिंह की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आपके होश ही उड़ जाएंगे। वह क्रिकेट की दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।

भारत में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह की नेटवर्थ करीब 320 करोड़ रुपए हैं। युवराज सिंह ने कई नई स्टर्ट कंपनियों में निवेश किया। उनकी संपत्ति में ब्रांड एंडोर्समेंट से बड़ा इजाफा हुआ है। इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को टी20 विश्व कप 2024 के लिए ब्रांड एंबेसेडर के रूप में चुना गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज अपने ब्रांड एंडोर्समेंट से प्रति माह लगभग 1 करोड़ रुपए कमाते हैं। 

पास में है कई आलीशान संपत्तियां
भारत की ओर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके युवराज सिंह के पास कई आलीशान संपत्तियां हैं।इनमें से युवराज के पास मुंबई में दो आलीशान अपार्टमेंट हैं। उन्होंने साल 2013 में 64 करोड़ रुपये खर्च कर वर्ली में लग्जरी आवासीय टॉवर ओमकार 1973 में दो अपार्टमेंट खरीदे थे।

युवराज के  पास हैं ये महंगी कारें
भारत के पूर्व क्रिकेटर के नाम कई महंगी गाड़ियां हैं।  खबरों क अनुसार, उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू एम5 ई60, बीएमडब्ल्यू एक्स6एम, ऑडीक्यू5 जैसी कई कारें हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें