Birthday Special: सपना पूरा करने के लिए Vidya Balan ने किया ऐसा, आज पास में है इतने करोड़ की संपत्ति

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन का आज जन्मदिन है। 46 वर्ष की हो चुकी की विद्या बालन का जन्म आज ही के दिन यानी 01 जनवरी 1979 को हुआ था। जन्मदिन के मौके पर आज ही आपको विद्या बालन से जुड़ी कुछ रोचक बातों की जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बात दें कि विद्या बालन बचपन के दिनों से ही अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखा करती थीं। अपना सपना पूरा करने के लिए साल 1995 में विद्या बालन ने जीटीवी पर प्रसारित धारावाहिक हम पांच में काम किया। इसके बाद इस अभिनेत्री ने फिल्मों में अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित बांग्ला फिल्म भालो थेको से की। वहीं साल 2005 में प्रदर्शित विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिणीता से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला।

 अपनी पहली ही फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी उन्हें मिला। इसके बाद उन्होंने शानदार अभिनय दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई। उन्हें लगे रहो मुन्ना भाई, हे बेबी और भुल भुलैया जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला।  आज ही उनकी गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। 

136 करोड़ की मालकिन हैं विद्या बालन
आज हम आपको बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, विद्या बालन 136 करोड़ की मालकिन हैं। ये स्टार अभिनेत्री एक फिल्म के लिए कम से कम 2 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंस, सोशल मीडिया प्रमोशन से मोटी रकम जमा की है। उनके पास कई महंगी कारें भी हैं। 

PC:  bollywoodlife.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें