Birthday Special: रेखा ने ऐसे बनाई फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

खेल डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन है। आज 71 वर्ष की हो चुकी रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में हुआ था। उनका मूल नाम भानुरेखा गणेशन है।

Birthday Special: रेखा ने ऐसे बनाई फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

खेल डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन है। आज 71 वर्ष की हो चुकी रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में हुआ था। उनका मूल नाम भानुरेखा गणेशन है। जन्मदिन पर आज हम आपको रेखा से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। रेखा को अभिनय की कला विरासत में मिली।

उनके जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से होने के कारण रेखा भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं। इसके बाद उन्हें अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत बाल कलाकार के रुप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म 'रंगुला रतनम' से करने का मौका मिला।

बतौर अभिनेत्री रेखा ने कॅरियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म 'गोदाली सीआईडी 999' से की। कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी रेखा ने अनजाना फिल्म से अपने बॉलीवुड अभिनय की शुरूआत की, जो अरसे बाद दो शिकारी के नाम से प्रदर्शित हुयी। रेखा को बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री के रुप में उनके सिने कॅरियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म 'सावन भादो' से करने का मौका मिला। फिल्म में नवीन निश्चल ने अहम रोल निभाया।

इस फिल्म से मिली विशेष पहचान

वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म 'दो अनजाने' से अभिनेत्री के रूप में विशेष पहचान मिली। इस फिल्म में पहली बार उन्हें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। 1978 में प्रदर्शित फिल्म 'घर' में शानदार अभिनय के दम पर रेखा पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के दम पर बादशाहत साबित की।

PC: naidunia,  nationaltoday,  moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें