Birthday Special: नीलम ने इस प्रकार बॉलीवुड में बनाई अपनी विशेष पहचान, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री नीलम का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 09 नवंबर 1969 को हांगकांग में हुआ था। नीलम ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्हें बचपन के दिनों से ही गीत-संगीत के प्रति रूचि थी।

उन्होंने आइलैंड स्कूल में शिक्षा हासिल की। मुंबई में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई थी। वह यहां पर  छुट्टियां मनाने आई थी। इस दौरान निर्देशक रमेश बहल ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने साल1984 में नीलम और करण शाह को लेकर फिल्म जवानी बनाई थी।

इसके बाद नीलम ने बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की। उन्हें वर्ष 1986 में गोविंदा के साथ हिट फिल्म इल्जाम में करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने गोविंद के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। दोनों ने 14 फिल्मों में साथ में अभिनय किया। आन उनकी गितनी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।

PC: filmfare

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें