Birthday Special: नसीरउद्दीन साह को ऐसे मिला था बॉलीवुड में काम करने का मौका, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था।

Birthday Special: नसीरउद्दीन साह को ऐसे मिला था बॉलीवुड में काम करने का मौका, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। अजमेर और नैनीताल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद नसीरुद्दीन शाह ने अपनी स्नातक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पूरी की।

नसीरुद्दीन शाह ने शानदान अभिनय के दम पर अपनी बादशाहत साबित की है। उनका शुरू से ही अभिनेता बनने का सपना था। इसके लिए तो उन्होंने वर्ष 1971 में दिल्ली नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा स्कूल में प्रवेश लिया था। 

इसके बाद साल 1975 में बॉलीवुड के इस दिग्गज की मुलाकात जाने माने निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल से हुई। अपनी फिल्म निशांत बनाने की तैयारी कर रहे श्याम बेनेगल को नसीरूद्दीन शाह में एक उभरता हुआ सितारा नजर आया। इसके बाद उन्होंने नसीरूद्दीन शाह को इस फिल्म में काम करने का अवसर दे दिया। इसके बाद नसीरूद्दीन शाह नेे बॉलीवुड में अपने अभिनय से बादशाहत साबित की।

PC: firstpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें