Birthday Special: बिपाशा बसु ने इस प्रकार बनाई थी बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान, कर चुकी हैं इतनी फिल्मों में काम

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में हुआ था। आज हम आपको बिपाशा बसु के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी बिपाशा वसु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। यहीं से उन्होंने साल 1996 में मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत ही की थी। इस दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उनके कहने पर उन्होंने गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लिया, जिसमें वह विजेता भी बनी।

इसके बाद उन्हें साल 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मोका मिला। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में बिपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया। 

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज से चमकी किस्मत
इसके बाद वर्ष 2002 में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज से उनकी किस्मत चमकी। थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में शानदार अभिनय कर उन्होंने दर्शकों को जीता। साल वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म में उनका नेगेटिव किरदार दर्शकों को देखने को मिला। बिपाश बसु अभी तक लगभग 55 फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।  बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ विवाह किया। आज उनकी गितनी स्टार अभिनेत्रियों में होती है।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें