इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बलवान से की।
जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सुनील शेट्टी से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म मोहरा से सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई। ये उनके कॅरियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्हें अंत, सुरक्षा, टक्कर, रक्षक और सपूत आदि सफल फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
साल वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म ‘हेराफेरी’ सुनील शेट्टी की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मिलकर दर्शकों को हंसाते- हंसाते लोटपोट कर दिया। साल 2006 में इसका सीक्वेल ‘फिर हेराफेरी’ बनाया गया, जिसमें भी तीनों अभिनेताओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल। वर्ष 2000 में ही सुनील शेट्टी फिल्म ‘धडक़न’ ने शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।
सुनील शेट्टी की बॉलीवुड फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ खूब जमी जोड़ी
सुनील शेट्टी की बॉलीवुड फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ जोड़ी खूब जमी है। दोनों ने फिल्म ‘वक्त हमारा है’ से जोड़ी के रूप में आगाज किया। दोनों ने हम बेमिसाल हैं, सपूत, मोहरा, हेराफेरी, आवारा पागल दीवाना, ‘फिर हेराफेरी आदि फिल्मों में एक साथ अभिनय का जलवा दिखाया है। सुनील शेट्टी को रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और सोनाली बेन्द्रे के दर्शकों ने खूब पसंद किया है। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
PC: hindi.newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें