Birthday Special: इन सुपरहिट फिल्मों में सोनम कपूर ने दिखाया है अपना शानदार अभिनय, सांवरिया से किया था डेब्यू

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। आज 40 वर्ष की हो चुकी सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 में मुंबई में हुआ। आज हम आपको सोनम कपूर से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस अभिनेत्री ने साल 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया था। इसी फिल्म से ही रणबीर कपूर ने भी डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी। बाद में उन्हें रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने का मौका मिला।

साल 2015 में उनकी एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुई। इसमें उन्हें बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान के साथ काम किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी। सोनम कपूर का पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय देखने को मिमला है। इस अभिनेत्री ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से विवाह किया। 

PC: bollywoodlife
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें