Birthday Special: शक्ति कपूर की इस फिल्म से चमका किस्मत का सितारा, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही दिन यानी  03 सितंबर 1952 को हुआ था।

Birthday Special: शक्ति कपूर की इस फिल्म से चमका किस्मत का सितारा, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही दिन यानी  03 सितंबर 1952 को हुआ था। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको शक्ति कपूर से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

शक्ति कपूर ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के मशहूर किरोरीमल कॉलेज से पूरी की। उन्होंने अपने  बॉलीवुड कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म कहानी किस्मत की से की। हालांकि धर्मेन्द्र और रेखा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के माध्यम से वह अपनी विशेष पहचान नहीं बना सके। 

फिल्म इंडस्ट्री में लगभग सात वर्ष तक उन्हें संघर्ष करना पड़ा। उनकी किस्मत का सितारा वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म कुर्बानी से चमका।  इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद शक्ति कपूर को बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में विशेष पहचान बनाई। 
PC: agniban
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें