Birthday Special:  रेखा ने बचपन में ही कर लिया था ऐसा, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में हुआ था। इस स्टार अभिनेत्री का मूल नाम भानुरेखा गणेशन है।

Birthday Special:  रेखा ने बचपन में ही कर लिया था ऐसा, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रेखा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में हुआ था। इस स्टार अभिनेत्री का मूल नाम भानुरेखा गणेशन है। रेखा को अभिनय की कला विरासत में मिली।  उनके पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से होने के कारण उन्होंने बचपन में ही अभिनेत्री बनने का सपना देखा था। 

बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत बाल कलाकार के रुप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म रंगुला रतनम से की। वहीं उन्होंने बतौर अभिनेत्री कन्नड़ फिल्म गोदाली सी.आई.डी 999 से डेब्यू किया। बॉलीवुड में उन्होंने अनजाना फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत की।

 बॉलीवुड में उन्होंने बतौर अभिनेत्री के रुप में पहली बार साल 1970 में प्रदर्शित फिल्म सावन भादो में काम किया। इस फिल्म में उन्हें नवीन निश्चल के साथ काम किया। आज  उनकी गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें